श्रीकृष्ण के दर्शन करने जा रहे हैं वृन्दावन, यहां इन जगहों के भी करें दर्शन

जब भी जन्माष्टमी मनाने की बात आती है तो तुरंत मथुरा-वृंदावन का ख्याल आता है! धार्मिक नगरी वृन्दावन की यात्रा के दौरान आप यहां कई अन्य स्थानों पर भी जा सकते हैं। जानिए पूरी डिटेल !

श्रीकृष्ण के दर्शन करने जा रहे हैं वृन्दावन, यहां इन जगहों के भी करें दर्शन

मथुरा-वृंदावन को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी कहा जाता है! जन्माष्टमी के दौरान इन धार्मिक स्थलों पर एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है! भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आते हैं। वृन्दावन आने वाले पर्यटक न केवल कृष्ण मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, बल्कि वे यहां कई अन्य आकर्षक स्थानों को भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि आप वृन्दावन की इन खूबसूरत जगहों पर जाकर यात्रा को और भी मजेदार बना सकते हैं!

जानिए वृन्दावन धाम के बारे में

भगवान कृष्ण के कारण प्रसिद्ध वृन्दावन तीन तरफ से यमुना नदी से घिरा हुआ है। यहां कई ऐतिहासिक इमारतें, कई आश्रम और गौशालाएं मौजूद हैं! वृन्दावन की यात्रा के दौरान हम हिन्दू संस्कृति और इतिहास को करीब से जान सकते हैं! यह मथुरा से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर है और जन्माष्टमी के दौरान यहां कृष्ण की लीलाओं और झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं!

वृन्दावन के निकट घूमने की जगहें

प्रेम मंदिर

वृन्दावन में कई मंदिर हैं, प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है राधा-कृष्ण का प्रेम मंदिर जो सीता-राम को भी समर्पित है। सफेद पत्थर से बने इस मंदिर की वास्तुकला बेहद भव्य है और वृन्दावन आने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन के लिए जरूर आते हैं!

बांकेबिहारी मंदिर

बांकेबिहारी मंदिर की वास्तुकला में राजस्थानी शैली की झलक देखने को मिलती है, देश के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक इस मंदिर में भगवान कृष्ण की छवि एक बच्चे के रूप में दिखाई देती है। खास बात यह है कि इस मंदिर में कोई घंटी या शंख नहीं है!

चीर घाट

इस स्थान से भगवान कृष्ण की एक लीला जुड़ी हुई है! कहा जाता है कि यहीं पर वह गोपियों के वस्त्र छुपाया करते थे! खास बात यह है कि इस स्थान का भगवान कृष्ण और द्रौपती से खास रिश्ता है!

मानसरोवर झील

वृन्दावन से मात्र 5 किलोमीटर दूर इस झील से राधा का विशेष रिश्ता है। माना जाता है कि इस झील की उत्पत्ति राधा के आंसुओं से हुई थी! वृन्दावन आने वाले लोग इस मानसरोवर झील के दर्शन करने अवश्य आते हैं!

ऐसे पहुँचे वृन्दावन

अगर आप ट्रेन से वृन्दावन पहुंचना चाहते हैं तो आपको मथुरा ही उतरना होगा! मथुरा कैंट और जंक्शन से कई ट्रेनें चलती हैं, स्टेशन से उतरकर आप रिक्शा या ऑटो से वृन्दावन पहुँच सकते हैं! बस में चढ़ने के बाद भी आपको मथुरा उतरना होगा, यहां कई सस्ते होटल और गेस्ट हाउस हैं जहां आप रुक सकते हैं!